*लक्सर ब्रेकिंग*
देवभूमि क्राइम न्यूज
रिपोर्ट:- सुमित कश्यप लक्सर पुलिस ने आज अलग-अलग जगह से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस्तेमाल होने जा रही शराब की सूचना पर लक्सर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा करते हुए एक व्यक्ति को 18 पेटी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जबकि गाड़ी में बैठा दूसरा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम अतेंद्र निवासी लक्सर बताया। आरोपी युवक लक्सर में पशुओं का झोलाछाप डॉक्टर बताया जा रहा है।
वही दूसरी और लक्सर पुलिस ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 70 देसी शराब के पव्वो के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की कीमत लगभग 65 हजार बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आरोपी युवकों को पेश किया जा रहा है।


