DEVBHOOMI CRIME NEWS
संवाददाता:- सोनिया सैनी
रुड़की - आपको बता दे कि वरिष्ठ पत्रकार एवं खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम को ढंडेरा में एक बैंकट हॉल में आयोजित किया गया जिसमें पूरी खानपुर विधानसभा से सैकड़ों लोग पहुंचे ।
कार्यक्रम में उमेश कुमार ने खानपुर की सम्मानित जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया और खानपुर के समस्त कानपुर वासियों से वादा किया कि जिस उम्मीदों के साथ उन्होंने निर्दलीय के रूप में विधायक बनाकर देहरादून विधानसभा भेजा है उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरा जाएगा । उमेश कुमार ने अपने 5 माह के कार्यकाल में करोड़ों रुपए की योजनाएं जनता के बीच में गिनाई और वादा किया कि जो काम 20 सालों में नहीं हुआ उसे वह 1 साल में पूरा करके दिखाएंगे । उमेश कुमार के साथ में उनकी पत्नी सोनिया शर्मा भी मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के द्वारा उमेश कुमार को राखी बांधी गई कार्यक्रम का संचालन संजय प्रधान एडवोकेट और रवि चौधरी एडवोकेट के द्वारा किया गया


