कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली शर्मा ने बड़े ही नए अंदाज में मनाया 15 अगस्त आजादी का अमृत महोत्सव

0
 DEVBHOOMI CRIME NEWS 

रानीपुर :- आपको बता दें कि कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली शर्मा ने झुग्गी झोपड़ियों में जाकर लोगों को मिठाई बांट कर वे राशन वितरण कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव |
आपको बता दें कि यह एक वाकई में अनोखी पहल है

वैशाली शर्मा ने बताया "हर घर तिरंगा " आजादी का अमृत महोत्सव” के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिन्हित करने के लिए इसे फैलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है । ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना, इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का कार्य बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है । इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस आज़ादी के पावन पर्व पर वैशाली ने असहाय लोगों को तिरंगे के साथ राशन व मिठाइयां वितरण कर इस कार्य को सफल बनाया । इस कार्यक्रम के दौरान शेफाली अरोड़ा,आयुष खत्री, मनीष शर्मा, शांति देवी, अमन आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top