ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप
लक्सर (उत्तराखण्ड) :- मौजूदा दौर में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के तेज रफ्तार प्रकरण पुलिसिया तंत्र के समक्ष चुनौतीपूर्ण बनकर विकट परिस्थितियां पैदा कर रहे हैं मगर बड़ा सवालिया निशान पीड़ितों के रूप में उन तमाम बाशिंदों पर भी खड़ा हो रहा है जो आए दिन पुलिस के जरिए लगातार जागरूकता अभियान और मीडिया में निरंतर प्रसारण के बावजूद इन अपराधों के शिकार होकर अपने बेचारेपन का रोना पीटकर पुलिस के सामने खड़े हो जाते हैं ताजा मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर कस्बे से जुड़ा है जहां एक पीड़ित की पत्नी को अज्ञात तत्व द्वारा फोन कर पहले तो घर बैठे 15 हजार रुपए महीने की नौकरी का झांसा दे दिया गया और उसके बाद बतौर पेंशन का लालच देकर पेंशन कार्ड बनाने का हवाला देते हुए कई मर्तबा ऑनलाइन धनराशि ठग ली गई जिसके बाद पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर के जरिए लक्सर कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की गई है वही पीड़ित पक्ष के मुताबिक उसके खाते से कुल 98 हजार रुपए अब तक ठगे जा चुके हैं शिकायत के बाद जिसकी जांच पड़ताल पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है !

.jpeg)
