DEVBHOOMI CRIME NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप
लक्सर (उत्तराखण्ड):-लक्सर तहसील परिसर स्थित बार सभागार में आज अधिवक्ता परिषद द्वारा महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान लक्सर में एडवोकेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास पँवार समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया और मौके पर एकत्र अधिवक्ताओं द्वारा महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित करते हुए मातृशक्ति को हमेशा सम्मान दिए जाने का प्रण किया गया इस दौरान मौके पर आमंत्रित की गई तहसील परिसर में वकालत करने वाली लगभग तमाम महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया है जिस दौरान लक्सर की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता के रूप में बीना रस्तोगी द्वारा अधिवक्ता परिषद के इस सम्मान समारोह की सराहना की गई है महिला अधिवक्ता बीना रस्तोगी ने कहा कि सांसारिक जीवन में एक स्त्री द्वारा अपनी भूमिका जन्म से लेकर मरण तक अहम योगदान के साथ अपने रिश्ते नातों की जिम्मेदारी के साथ निभाई जाती है !

