ब्यूरो रिपोर्ट देवभूमि क्राइम न्यूज़
लोकेशन :- *लक्सर* (उत्तराखंड) खानपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित चंद्रपुरी बांगर नामक सीट से जिला पंचायत सदस्य पद की निर्दलीय युवा प्रत्याशी अंजली कश्यप अपने दावेदारी ठोककर पार्टी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज कर रही इन दिनों चरम पर जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी पार्टी प्रत्याशी अपनी-अपनी ताल ठोकने में मशगूल हैं दरअसल आज चंद्रपुरी बांगर सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी अंजली कश्यप को सर्व समाज से समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है और निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मिलते इस जन समर्थन से पार्टी प्रत्याशियों की धड़कनों की रफ्तार भी बढ़ना लाजमी है वहीं स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक इस बार चुनाव के जरिए जनता बदलाव चाहती है जैसे कि अंजलि कश्यप हर छोटे से छोटे घरों में जाकर झुग्गी झोपड़ी वालों से मिलकर अच्छा समय लाने का वायदा कर रही है अच्छे घर अच्छा खाना पीना रहन सहन और गांव की साफ-सफाई पर कार्य करने का वादा कर रही है बहरहाल ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जिस तरह सभी पार्टी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं ऐसे में ग्रामीण बाहुल्य क्षेत्र किस के सर पर जीत का ताज सजाता है और किसे हार नसीब होती है !


