देवभूमि क्राइम न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट :- देवभूमि क्राइम न्यूज उत्तराखंड धावकों ने मचाई नेशनल फेडरेशन कप में धूम।,(SDPF,) स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रमोशन ऑफ इंडिया के तहत नासिक में आयोजित किया गया 4thनेशनल फेडरेशन कप उत्तराखंड के धावकों ने धूम मचा दी। उत्तराखंड के धावकों के द्वारा 4 गोल्ड 2 सिल्वर 4 कांस्य पदक हासिल किए गए। फेडरेशन कप में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड की और से सिलेक्टेड प्लेयर रोहित गिरी ,हिमांशु गिरी, गौरव, अंकित कुमार, ने गोल्ड मेडल और सागर कुमार, कार्तिक चौहान ,ने सिल्वर मेडल व अवनीत ,तुषार गिरी, अभिनव गिरी, आयुष, ने कांस्य पदक से अपने गांव जिले वे उत्तराखंड का नाम रोशन किया । उत्तराखंड एसोसिएशन और कोच ललित कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना की ।।


