जल संस्थान लक्सर के फरार गबन के आरोपी न्यायालय के आदेश हेतु प्रधान सहायक के घर की कुर्की

0

DEVBHOOMI CRIME NEWS 



ब्यूरो रिपोर्ट:- सुमित कश्यप  पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश पर जल संस्थान के फरार चल रहे गवन के आरोपी प्रधान सहायक बिंदर कुमार के घर कुर्की की कार्यवाही कर जप्त किया गया सभी सामान कोतवाली में जमा कर लिया गया है

   ' आपको बता दें कि लक्सर जल संस्थान में प्रधान सहायक पद पर तैनात बिंदर कुमार पर 1.72 करोड़ रुपए  गबन करने का आरोप है।जिसका मुकदमा लक्सर जल संस्थान डिवीजन के तत्कालीन सहायक अभियंता राजेश कुमार की ओर से जनवरी 2021 में कोतवाली में दर्ज कराया गया था,तभी से आरोपी फरार है पुलिस लगातार बिंदर कुमार की तलाश कर रही है। लेकिन 1 वर्ष से उसे ढूंढ नहीं पाने के कारण कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। आरोप है कि जल संस्थान में प्रधान सहायक के पद पर तैनात बिंदर कुमार निवासी गांव मिरगपुर (देवबंद) जिला सहारनपुर पर लक्सर में तैनाती के दौरान लंढोरा, मंगलौर और भगवानपुर आदि डिवीजन की भी जिम्मेदारी थी। जहां से उपभोक्ताओं से बिल के रूप में वसूली की गई रकम लगभग 1 करोड़ 72 लाख रुपए बिंदर कुमार ने जल संस्थान के अकाउंट में जमा नहीं कराऐ थे और पूरी राशि का गबन कर लिया। विभागीय खातों में जमा धनराशि और उपभोक्ताओं से प्राप्त बिलों में भारी अंतर पाए जाने पर विभाग की ओर से मामले की गहनता से जांच पड़ताल कराई गई तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ काफी गवन करने के सबूत मिले। जिसका जवाब तलब करने के लिए जल संस्थान द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर बिंदर कुमार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए गवन की धनराशि में से ₹7.50000(सात लाख पचास हजार रुपए) की धनराशि विभाग के खाते में जमा करा दी और 1करोड़ 64लाख,66हजार,100रूपयें की धनराशि विभाग को वापस नहीं की जिसके बाद आरोपी प्रधान सहायक को सस्पेंड कर दिया गया था। विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच कर्ता एस एस आई मनोज सिरोला ने बताया कि  आरोपी के 1 साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के कारण और आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने के बाद भी वह हत्थे नहीं चढ़ सका।इसलिए पुलिस ने कोर्ट के द्वारा आरोपी के घर की कुर्की के लिए 2 महीने पहले प्रक्रिया शुरू की थी। उसी प्रक्रिया के अंतर्गत कोर्ट के आदेश मिलने पर आज आरोपी बिंदर कुमार के घर की कुर्की कर सभी सामान कोतवाली में जमा करा दिया गया है। 

इसी प्रकार की किसी भी हर छोटी खबर को देखने के लिए या पढ़ने के लिए हमारे देवभूमि क्राइम न्यूज़ चैनल को फॉलो करें और यूट्यूब पर जाकर सब्सक्राइब करें बैल आइकन का बटन दबाना ना भूले

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top