वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार विधायक खानपुर से पहुंचे रुड़की

0

 DEVBHOOMI CRIME NEWS 



ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप  खबर .रुड़की से है जहां वरिष्ठ पत्रकार विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पत्रकार एकजुट होकर अपनी खबर या न्यूज़ से समाज को नई दिशा देने के लिए कार्य करें।न्यूज़ उत्तराखंड समाचार के पांच वर्ष पूरे होने पर रुड़की में पत्रकार पुनीत रोहिल्ला के आवास पर आयोजित पत्रकार सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर समाज को एक नई दिशा दिखाने तथा भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने के लिए कार्य करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रकार छोटा बड़ा नहीं होता,बल्कि लेखनी और उनके विचार पत्रकार को महान बनाती है।पत्रकार को चाहिए कि वह निष्पक्ष एवं निर्भीकता के साथ अपने विचारों को समाज के लोगों तक पहुंचाएं।पत्रकारिता को इसलिए लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा गया है।विशिष्ट अतिथि के रुप में बोलते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार सीमित संसाधनों के चलते समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है।पत्रकारिता को जहां लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया गया है, और समाज का एक अभिन्न अंग होते हुए हमें पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने कहा कि पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डालकर समाज को सही दिशा देने एवं सच्ची पत्रकारिता प्रदर्शित करने को तत्पर रहता है।सम्मान कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दर्जनों पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शायर अफजल मंगलौरी तथा पत्रकार शशि सैनी ने किया।इस अवसर पर फायर ब्रिगेड अधिकारी अतर सिंह राणा,दून स्कूल के चेयरमैन जहीर,मुकेश सैनी,ईश्वर लाल शास्त्री,समाज सेविका पारुल भाटिया,मनीष ग्रोवर,मनोज अग्रवाल,अश्वनी कुमार प्रीती अग्रवाल,शशांक गोयल, संजीव ग्रोवर आदि को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संयोजक पुनीत रोहिल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा को चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top