DEVBHOOMI CRIME NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट:- सुमित कश्यप आज खानपुर विधायक ने मोहम्मदपुर बुजुर्ग सोसाइटी पर औचक निरीक्षण किया जिससे वहां कर्मचारियों में खलबली मच गई खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने बताया कि आज मैं मोहम्मदपुर सोसाइटी पर औचक निरीक्षण करने के लिए आया यहां पर जो सचिव है वह हाजिरी लगा कर चले जाते हैं उन्होंने बताया यहां पर दो सचिव लगातार हाजिरी लगा रहे हैं और हाजिरी लगाने के बाद वहां से चले जाते हैं उन्होंने बताया किसानों के लिए यहां खाद की बहुत ज्यादा परेशानी है क्योंकि किसानों को अपनी फसल के लिए वक्त पर खाद पानी चाहिए उन्होंने बताया यहां पर जो सचिव है वह कुछ चुनिंदा व्यक्तियों को खाद वगैरह दे देते हैं और आम जनता परेशान रहती है उन्होंने यह भी बताया कि मैंने आज उप जिलाधिकारी लक्सर व जिलाधिकारी हरिद्वार से भी इस संबंध में वार्ता की है और जो रजिस्टर है उस पर भी मैंने लिख दिया है की दो सचिव यहां पर हाजिरी लगा रहे हैं मौके पर निरीक्षण के दौरान एक भी सचिव नहीं मिला उन्होंने बताया इस तरह से लापरवाही किसी भी विभाग में बर्दाश्त नहीं की जाएगी उसके खिलाफ संबंधित अधिकारी को लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी


