पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई स्वर्गीय अनिल गुप्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर सुल्तानपुर पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

0

DEVBHOOMI CRIME NEWS 


ब्यूरो रिपोर्ट :-सुमित कश्यप खबर लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर से हैं जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक संजय गुप्ता के यहां पहुंच कर संजय गुप्ता के बड़े भाई स्वर्गीय अनिल गुप्ता को विनम्र श्रद्धांजलि दी! मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी बोले कि स्वर्गीय अनिल गुप्ता जी बड़े ही शांत स्वभाव के और दूसरों का मार्गदर्शन करने वाले व्यक्ति थे जिनका आशीर्वाद सदैव ऊन पर और विधायक संजय गुप्ता जी पर बना रहता था! स्वर्गीय अनिल गुप्ता के चित्र पर श्रद्धा भाव से पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आत्मा कि शांति  के लिए भगवान से प्रार्थना की पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई अनिल गुप्ता का 14 अप्रैल को निधन हो गया था स्वर्गीय अनिल गुप्ता की श्रद्धांजलि पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ,सौरभ बहुगुणा , प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान ,आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश नंदगिरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतिस्वरानंद, महामंडलेश्वर हरि चेतनआनंद महाराज, स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज, भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार, भाजपा नेता श्यामवीर सैनी, प्रांतीय महामंत्री मनीष चौहान, सतपाल ब्रहमचारी, मेयर गौरव गोयल आदि ने भी  विनम्र भाव पूर्ण श्रद्धा से स्वर्गीय अनिल गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में बड़े छोटे व्यक्ति पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top