"DEVBHOOMI CRIME NEWS"
"UTTRAKHAND/UTTARPRDESH"
रिपोर्ट : रमेश कुमार शर्मा
पीलीभीत :- पूरनपुर ब्लाक परिसर में प्रधान संघ अध्यक्ष नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद का पुतला दहन किया गया आरोप है कि 14 मार्च से उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय प्रधान संगठन प्रधानों की समस्याओं को लेकर सभी सांसदों को ज्ञापन देकर अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं तो वही पूर्वांचल के प्रधान संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम सिंह के द्वारा राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव को प्रधानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें आरोप है राज्यसभा सांसद रामगोपाल ने प्रधानों पर टिप्पणी करते हुए अभद्रता की थी इससे नाराज अखिल भारतीय प्रधान संगठन पूरे प्रदेश में राज्यसभा सांसद का पुतला दहन कर विरोध कर रहे हैं मांग है कि जब तक राज्यसभा सांसद प्रधानों से माफी नहीं मांगेंगे तब तक उनके खिलाफ इसी तरह विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा


