"देवभूमि क्राइम न्यूज़ "
" उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश"
ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप
लक्सर (उत्तराखण्ड) :- लक्सर तहसील क्षेत्र स्थित और लक्सर से मुरादाबाद रेल खंड के राजेश रेलवे स्टेशन पर उस वक्त एक बड़ा हादसा घटित हो गया जब एक महिला तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में आ गई इस दौरान हादसा कुछ इस कदर भयावह घटित हुआ कि महिला के ट्रेन की चपेट में आने के बाद परखच्चे उड़ गए
वही मामले की सूचना पाते ही लक्सर की राजकीय रेलवे पुलिस और राय से पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट भी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंच गए जहां महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी हो रही है वही जानकारी के मुताबिक महिला द्वारा तेज रफ्तार रेलगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या की बात कही जा रही है पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की शिनाख्त के रूप में विनीता पत्नी कुलदीप निवासी मुंडा खेड़ा कला बताई जा रही है



