कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने चार्ज सँभालते ही अपराधियों पर कसा शिकंजा
संवाददाता : रमेश कुमार शर्मा
पूरनपुर पीलीभीत।एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के अंतर्गत पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। शातिर चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की हुई पाँच मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। पुलिस ने दोंनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वही मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं। सराहनीय कार्यशैली और अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करने वाले तेजतर्रार कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने कोतवाली का चार्ज सँभालने के चौथे दिन ही दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस आरोपियों द्वारा चोरी की गई पाँच मोटरसाइकिलों को भी बरामद किया है।


