देवभूमि क्राइम न्यूज़
उत्तराखण्ड/उत्तरप्रदेश
लक्सर से सुमित कश्यप की खास रिपोर्ट
लक्सर उत्तराखण्ड :- खबर लक्सर से है जहा आज रुड़की तिराहे पर स्थित एक निजी स्थल में केंद्र सरकार द्वारा योजित किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूरे होने के पश्चात किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी शिरकत करने के लिए पहुंचे दरअसल केंद्र में शासित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा देश के किसानों के सम्मान के रूप में किसान सम्मान निधि की केंद्रीय योजना को चलाया गया था जिसे अब 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं और केंद्र की इसी किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज लक्सर में किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां BJP किसान मोर्चा से जुड़े तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा शिरकत की गई हालांकि इसके अलावा BJP संगठन के कई दिग्गज नेताओं द्वारा भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया !

