DEVBHOOMI CRIME NEWS
हरिद्वार से सुमित कश्यप की खास रिपोर्ट :- बीते रोज की तरह आज भी जनपद के विभिन्न कोतवाली/ थाना पुलिस द्वारा आगामी कांवड़ मेला के दृष्टिगत समस्त व्यापार संघ, एसपीओ, डिजिटल वॉलिंटियर्स एवं सीएलजी मेंबर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। समस्त उपस्थित जन से मेले के दौरान आने वाली परेशानियों के संबंध में पूछताछ की गई तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के संबंध में वार्तालाप किया गया। 
कोतवाली रानीपुर, कोतवाली मंगलौर, कोतवाली गंगनहर, कोतवाली ज्वालापुर, थाना बहादराबाद, थाना पिरान कलियर व थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा सम्बन्धित SHO,s/SO,s व चौकी प्रभारी गण की मौजूदगी में मांस मदिरा संबंधी दुकानदारों के लिए सख्ती से निर्देश दिए गए कि कांवड़ पथ पर वे उपरोक्त प्रकार के प्रतिष्ठान नहीं लगाएंगे।
सभी ढाबों पर केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जायेगा। होटलों के बाहर सभी खाद्य पदार्थो की रेट लिस्ट लगाना भी अनिवार्य है। सभी ढाबों के बाहर CCTV कैमरा लगाए जाने के निर्देश भी देते हुए स्पष्ट किया गया कि कांवडियो के साथ अभद्रता करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित प्रतिनिधियों द्वारा कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में हरिद्वार पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।




