DEVBHOOMI CRIME NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप खबर लक्सर से है जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय के द्वारा अवगत कराया गया था की शासन के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु में गंगा एवं सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के दृष्टिगत जनपद में संचालित समस्त आरoबीoएमo चुगान/मिटटी खुदाई के अनुमति पर (30 जून 2022) के सूर्यास्त के पश्चात अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। और अवैध खनन करते पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही थी। लेकिन खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद भी लक्सर क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर लक्सर एसडीएम के द्वारा बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया की वर्तमान समय में खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है और खनन पर रोक लगी हुई है। उसके बावजूद भी कुछ जगह पर अवैध खनन होने की सूचना प्राप्त हो रही थी जिसके आधार पर उनके द्वारा छापेमारी करते हुए अवैध खनन से लदे (आठ ट्रैक्टर ट्रॉली) को पकड़कर सीज किया गया है। और इसमें अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।)