DEVBHOOMI CRIME NEWS
संवाददाता:- प्रमोद कुमार रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के किच्छा क्षेत्र के ग्राम सैंजना में एक भाई ने ही भाई को पीटकर हमेशा के लिए खामोश कर दिया मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, बताया जाता है कि रास्ते में खड़ी जेसीबी को हटाने के विवाद में सगे भाई ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर भाई को लाठी डण्डो से पीट दिया अस्पताल में उपचार कराने के बाद घायल को घर लाया गया था बाद में उसकी हालत और बिगड़ गयी परिजन उसे अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया मामले में मृतक के पुत्र की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गयी है जिसके आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, मामला किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्राम सैंजना का है।यहां गली के एक छोर पर नबी हसन और दूसरे छोर पर उसके भाई जमाल हसन का घर है, जमाल हसन अपने घर के सामने गली में जेसीबी खड़ा कर देता है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था नबी हसन का पुत्र फुरकान अपने वाहन से सब्जी ढोने के काम करता है, तड़के जब वह अपने घर से निकलता है तो रास्ता बंद होने से उसे परेशानी होती है, जिस पर उसने जमाल हसन को जेसीबी हटाने का कहा इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था मंगलवार रात जब जमाल हसन ने जेसीबी को फिर गली में खड़ा किया तो मध्य रात्रि दोनों पक्ष आमने सामने आ गए आरोप है कि जमाल हसन ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर नबी हसन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया हमले में नबी हसन गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे देर रात्रि गंभीर हालत में सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया जहाँ उपचार के बाद उसे परिजन घर ले आये बुधवार सुबह 4 बजे नबी हसन की हालत फिर बिगड़ी तो उसे फिर सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया नबी हसन की मौत की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले में मृतक के पुत्र फुरकान की ओर से अपने ताऊ जमाल हसन उसके पुत्र ताजुद्दीन,रमीशा बानो पत्नी जमाल हसन,वली हसन,पुत्र जमाल हसन,साहुद्दीन पुत्र जमाल हसन और जमाल हसन के दामाद तौफीक के खिलाफ तहरीर देकर साजिशन हत्या का आरोप लगया है।।
हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए हमारे देवभूमि क्राइम न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें धन्यवाद


