जिला सहकारी बैंक का गार्ड ही निकला चोर लगभग ₹19000 की चोरी कर फरार पुलिस ने धर दबोचा

0

DEVBHOOMI CRIME NEWS 


 ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप
 आपको बता दें कि लक्सर के थाना खानपुर से है जहां राजेंद्र कुमार पुत्र रूहला सिंह निवासी ग्राम मजरा मलकपुर कोतवाली सिविल लाइन रुड़की द्वारा थाना खानपुर में तहरीर देकर बताया कि में 12/05/022 को अपने खाते से कुछ रुपए निकालने के लिए अपनी चेक बुक लेकर जिला सहकारी बैंक गोवर्धनपुर में गया था। रुपए निकालने के बाद अनजाने में मेरी चेक बुक बैंक में ही छूट गई और किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथ लग गई जिसने मेरी चेक बुक से 13/05/022 को एक बैंक चेक पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर करने के बाद 19000 की रकम धोखाधड़ी कर निकाल ली गई। पुलिस ने जब जिला सहकारी बैंक, गोवर्धनपुर की सीसीटीवी फुटेज चैक की। तो उसके अनुसार घटनास्थल जिला सहकारी बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेजों की गहनता से जांच करने पर पाया कि घटना से ठीक पूर्व बैंक में नियुक्त गार्ड पपेन्द्र शर्मा बैंक के गोपनीय स्ट्रांग रूम में प्रवेश करता दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी0 कैमरे बन्द हो गये चूंकि स्ट्रांग रूम में ही बैंक में लगे सीसीटीवी0 कैमरों का कन्ट्रोल रूम भी बना है इसलिये पुलिस टीम को बैंक गार्ड पर संदेह हुआ संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा गार्ड पपेन्द्र शर्मा से गहनता से पूछताछ की गयी । शुरू में तो बैंक गार्ड पपेन्द्र शर्मा इधर उधर की बातों में पुलिस को उलझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पुलिस टीम द्वारा गार्ड से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गयी तो बैंक गार्ड पपेन्द्र शर्मा द्वारा अपना जुर्म स्वीकारते हुये बताया गया कि दिनांक 12/5/22 को मुझे राजेन्द्र कुमार की चैकबुक बैंक में मिल गयी थी, जिसे वह रुपये निकालने के बाद बैंक परिसर में भूल गया था । मैने चैकबुक अपनी जेब में रख ली फिर मैने चैकबुक में से चैक का उपयोग कर राजेन्द्र के खाते से रुपये निकालने की सोची तथा कैश काउन्टर पर जाकर राजेन्द्र कुमार के द्वारा चैक पर किये गये हस्ताक्षर वाले चैक की फोटो खींच ली । बैंक वालों को मुझ पर शक न हो इस कारण मेरे द्वारा अपने गांव के ही एक जानने वाले के साथ मिलकर उस चैकबुक के एक चैक पर राजेन्द्र कुमार के फर्जी हस्ताक्षर किये गये, व चैक से राजेन्द्र कुमार के खाते से निकाले गये 19000 रुपये आपस में बांट लिये ।  पैसे निकालने से पूर्व मेरे द्वारा बैंक के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए | अभियुक्त पपेन्द्र शर्मा पुत्र प्रेम शर्मा निवासी ग्राम मोहनावाला थाना खानपुर उम्र 44 वर्ष की निशादेही पर उसके घर से बैंक खाते से निकाली गयी रकम में से 8,500 रुपये व एक चैकबुक जो किसी अन्य किसान की बैंक में छूट गयी थी,पुलिस टीम द्वारा  बरामद की गयी ।प्रकाश में आया है कि अभियुक्त पपेन्द्र शर्मा शातिर किस्म का व्यक्ति है, जो बैंक में बतौर गार्ड नियुक्त  रहते हुए बैंक में आने वाले ग्रामीणों/किसानों के भोलेपन का फायदा उठाकर इस प्रकार के कृत्य करता है , उसके द्वारा बैंक में इस प्रकार की अन्य गतिविधियों एवं सह अभियुक्तों की भी जानकारी की जा रही है । पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष खानपुर अरविन्द रतूडी व चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उप निरीक्षक नवीन चौहान और उप निरीक्षक लक्ष्मण दत्त जोशी कांस्टेबल अजीत तोमर आदि लोग शामिल रहे  ।

ऐसे ही हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए हमारे देवभूमि क्राइम न्यूज़ चैनल को फॉलो करें

यदि आप हमारे चैनल को LIVE देखना चाहते हैं तो कृपया यूट्यूब पर जाकर सब्सक्राइब करें और बैल आइकन जरूर दबाएं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top