DEVBHOOMI CRIME NEWS
ब्यूरो रिपोर्ट :-सुमित कश्यप खबर लक्सर क्षेत्र से है जहां क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉलीओं की चोरियों ने पुलिस के नाक में दम किया हुआ था मगर इसे लेकर सख्त एक्शन के मूड में उतरी लक्सर पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र की मुस्तैदी और सक्रियता भी आखिरकार रंग लाई है दरअसल लक्सर के कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अन्य पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान कोतवाली क्षेत्र के एथल गांव के पास एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया मगर उसकी तेज रफ्तार से फरार होने की गुंजाइश नजर आने लगी तो वहीं इस दौरान पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे चालक सहित धर दबोच लिया गया मगर उस पर सवार दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया पुलिस के हत्थे चढ़े ट्रैक्टर चालक ने फरार हुए अपने साथी लुटेरे का भी पुलिस की सख्त पूछताछ में अता-पता और पहचान उगल दिया लक्सर पुलिस द्वारा दबोचे गए बहादराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत बुड्ढाहेड़ी नामक गांव निवासी जमाल पुत्र रिफाकत को जब कोतवाली लाया गया तो पुलिस की पूछताछ में खुलासे दर खुलासे होने लगे क्योंकि इन लुटेरों द्वारा पूर्व में भी कई ट्रैक्टर ट्रॉली की चोरियों को अंजाम दिया जा चुका है फिलहाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को हवालात भेज दिया गया है अन्य फरार की पुलिस द्वारा तलाश जारी है
अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को देखने के लिए हमारे देवभूमि क्राइम न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें और बैल आइकन जरूर दबाएं पूरी जानकारी के लिए आप गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं


