थाना खानपुर पुलिस ने किसान की ट्रॉली चोरी करने वाले 4 लुटेरे किये गिरफ्तार

0

 DEVBHOOMI CRIME NEWS 


 ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप खबर थाना खानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव से है जहां बीतें 4 अप्रैल को देर शाम एक किसान अपनी ट्रॉली को गन्ना तौल केंद्र पर खड़ी करने के बाद अपने घर आया और सुबह अपनी रोली लेने जैसे ही गन्ना तौल पर गया तो ट्रॉली वहां न मिलने पर किसान के होश उड़ गए तत्काल ही किसान ने ट्रॉली चोरी हो जाने की सूचना  थाना खानपुर पुलिस को दी थाना खानपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए 8 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर तत्काल थाना अध्यक्ष खानपुर संजीव थपलियाल  ने पुलिस टीम के साथ उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव दल्लावाला के समीप घेराबंदी की तो कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली और अल्टो कार में संदिग्ध दिखाई देने पर रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देख लुटेरों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने चारों लुटेरे को धर दबोचा और पूछताछ की तो लुटेरों ने अपना नाम अमित पुत्र सुरेंद्र निवासी खानपुर प्रदीप पुत्र प्रेम सिंह निवासी खेड़ी कला अमरीश पुत्र कुवंरपाल निवासी खानपुर और कंवर सिंह उर्फ भूरा पुत्र पवन सिंह खेड़ी कला बताया  और लुटेरों ने बताया कि ट्रॉली की कीमत लगभग

  ₹95000 है जिसको चुरा कर कांश के जंगल में छुपा दिया था  आज हम चारों छुपाई गई ट्रॉली को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जा रहे थे  हम चारों अल्टो कार लेकर इसलिए आगे चल रहे थे कि कहीं पुलिस चेकिंग तो नहीं कर रही है ।

वही थाना अध्यक्ष का कहना है कि चारों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत है  जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल si नवीन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर si विकास रावत कांस्टेबल अजीत तोमर कांस्टेबल सुधीर कुमार कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल संजीव कुमार होमगार्ड आनंदपाल आदि लोग उपस्थित रहे

ऐसे ही तमाम छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए हमारे देवभमि क्राइम न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें और फॉलो करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top