ट्रैक्टर ट्राली चोरि करने वाले चार आरोपी गाड़ी सहित गिरफ्तार एक फरार

0

  DEVBHOOMI CRIME NEWS 


 ब्यूरो रिपोर्ट :-सुमित कश्यप  खबर लक्सर से है जहां बीते 29 मार्च की रात में सुल्तानपुर के टांडा महटौली गांव में अमजद पुत्र नूर अहमद निवासी थिथोला के ट्रैक्टर लूट कांड के चार लुटेरों को लक्सर पुलिस ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पुल से गिरफ्तार किया है साथ ही अपराधियों के द्वारा लूटे गए ट्रैक्टर ट्राली व घटना में प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया गया है। एक माह के भीतर लक्सर खानपुर पुलिस ने दो ट्रैक्टर और दो ट्रॉली की बरादमगी करने में सफलता पाई है तो वहीं इन घटना को अंजाम देने वाले करीब सभी बदमाशों को गिरफ्तार करने में  पुलिस सफल रही है। इस बावत कोतवाल यशपाल बिष्ठ ने बताया कि बीते 29 मार्च को टांडा महतौली में बजरी लाने गया चालक इसरार पुत्र इकबाल को बंधक बनाकर एक ट्रैक्टर ट्राली लुटेरे लूटकर फरार हो गये थे।घटना के बाद से ही पुलिसकर्मियों के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। मुखबिरों के माध्यम से लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पुल के पास मुखबिर द्वारा बताई गई हौंडा सिविक कार को रोकने का प्रयास किया तो लुटेरे गाड़ी को पीछे मोड़ने के लिए भागने का प्रयास करने लगे इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी में सवार लुटेरों को धर दबोचा जिनमें एक लुटेरा मौका पाकर भागने में सफल रहा। वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियो को भी दबोचा गया। जिसमें परितोष उर्फ गुड्डू पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम अमीगढ़ व अजय पुत्र विनोद ग्राम कासियारा थाना चरथावल व आकाश उर्फ सोनू पुत्र विक्रम निवासी ग्राम कल्याण पुर थाना रतनपुरी तथा अमृतपाल पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम संघावली थाना मन्सूरपुर जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।वही अमन उर्फ काका पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम कासियारा थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर भागने में सफल रहा।चारो लुटेरों की तलाशी लेने पर लुटेरों के पास से दो तमन्चे 315 बोर व चार जिन्दा कारतूस बरामद किये।लुटेरों की निशानदेही पर लूटा गया ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद किया है। लुटेरों पर लगभग तीन दर्जन मुकदमे दर्ज है। इन चारो को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।पुलिस कार्यवाही में कोतवाल लक्सर यशपाल बिष्ठ उपनिरिक्षक मनोज ममगई अंकुर शर्मा नरेन्द्र तोमर कांस्टेबल अब्बल सिंह हामिद खान मौहम्मद आमिर नारायण चौहान संदीप चौधरी प्रभाकर थपलियाल शूरवीर रावत अजीत तोमर एसओजी कांस्टेबल अशोक कुमार आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top