लाइसेंस के बिना संचालित मेडिकलों पर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने की छापेमारी की कार्यवाही

0

DEVBHOOMI CRIME NEWS 


ब्यूरो रिपोर्ट:- सुमित कश्यप खबर लक्सर के सुल्तानपुर से है जहां पर बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर ने सुल्तानपुर कस्बे में पहुंचकर  छापेमारी कर कार्रवाई की। वहीं इस दौरान तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों पर लाइसेंस नहीं होने पर उन्हें सख्त निर्देश देते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं। आपको बता दें कि

सुल्तानपुर कस्बे में लंबे समय से बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाए जाने की शिकायत काफी समय से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को मिल रही थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सुल्तानपुर कस्बा में छापेमारी  कर कार्रवाई की। वहीं ड्रग्स इंस्पेक्टर के आने की सूचना मिलते ही सुल्तानपुर कस्बा स्थित मेडिकल संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर स्वामी अपने मेडिकल स्टोरों को बंद कर मौके से फरार हो गए। छापेमारी कार्रवाई के दौरान ड्रग्स इंस्पेक्टर ने सुल्तानपुर कस्बा स्थित तीन मेडिकल स्टोर स्वामियों से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस चेक किए तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीनों मेडिकल संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं।

- ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और उन पर प्रैक्टिस करने की सूचना पर छापेमारी कर कार्रवाई  की गई है। कार्रवाई के दौरान तीन मेडिकल स्टोर संचालक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस नहीं दिखा पाए। जिसके चलते उन्हें सख्त निर्देश देते हुए मेडिकल स्टोर बंद करा दिए हैं।

ऐसी ही हर छोटी-बड़ी खबरों को देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें और हमारे चैनल को फॉलो करें धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top