लक्सर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मोटरसाइकिल पर एक अभियुक्त को 60 किलो गौ मांस के साथ किया गिरफ्तार जबकि दो फरार

0

 DEVBHOOMI CRIME NEWS 



ब्यूरो रिपोर्ट:- सुमित कश्यप लक्सर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल यूके 08 ए डब्लू 2258 और 60 किलो  गौ मांस बरामद हुआ है जबकि दो अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त सहित फरार हुए दो अन्य अभियुक्त के खिलाफ गौ संरक्षण अधिनियम के तहत धारा 3/5/11 में मामला दर्ज कर लिया है और फरार अभियुक्तों की तलाश जारी कर दी है। दरअसल बीती रात लक्सर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी हमराही कॉन्स्टेबल संदीप कुमार और चालक अरुण चौहान सरकारी गाड़ी से क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि समय 1:08 पर गश्त के लिए गांव मुकरपुर पहुंचे। वहां पहले से ही चेतक 54 पर तैनात कॉन्स्टेबल नारायण और कांस्टेबल यशपाल सिंह मौजूद मिले। वहां पर मुकरपुर मदरसे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु अभियान चलाया। तभी संघी पुर की तरफ से रात्रि 3:30 बजे के पहर एक मोटरसाइकिल पर 3 व्यक्ति सवार होकर आते दिखाई दिए।जब पुलिस ने टॉर्च जलाकर उनको रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख कर गाड़ी मोड़ने लगे। गाड़ी घूमाते वक्त मोटरसाइकिल स्लिप हो गई और तीनों व्यक्ति गिर गये। शक होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को  मौके पर ही धर दबोचा। जबकि पीछे बैठे दो अन्य व्यक्ति  पुलिस को देख कर खेतों की तरफ भागने लगे। उप निरीक्षक विनय मोहन द्विवेदी के इशारे पर कॉन्स्टेबल नारायण और यशपाल सिंह उनका कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन अंधेरे  की वजह से दोनों व्यक्ति फरार हो गए।शक होने पर पुलिस ने जब मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की तलाशी ली तो  वह घबरा गया और उसने बताया कि हमने एक गाय को काटा है जिसका कुछ मांस हमने गडी संघीपुर में बेच दिया है और कुछ एक प्लास्टिक के कट्टे में रखा हुआ है, जो मोटरसाइकिल पर है। पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने अपना नाम अमजद पुत्र तूफेल निवासी बिजौली कोतवाली मंगलौर बताया। आरोपी ने फरार हुए अभियुक्तों का नाम आरिफ पुत्र फाना और दूसरे का नाम शहजाद निवासी गण नगला इमरती थाना कोतवाली रुड़की बताया है। आरोपी ने बताया हम तीनों व्यक्ति गढ़ी सांगीपुर निवासी तौफिक पुत्र पीरु के यहां गए थे जहां पर हमने आधार गाय का मांस गढ़ी सांगीपुर में ही बेच दिया था और बचा हुआ मांस मंगलौर ले जा रहे थे।जब पुलिस ने कट्टा खोलकर देखा तो उसमें गोवंश के मांस जिसका वजन लगभग 60 किलो था। गौ मांस की जांच के लिए पुलिस ने राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी विपुल जैन को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने मांस का निरीक्षण कर बताया की यह गौ मांस प्रतीत होता है। पुलिस ने सैंपल लेकर बाकी गौ मांस को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया । पुलिस ने दोनों फरार अभियुक्त सहित गिरफ्तार आरोपी अमजद के खिलाफ गौ संरक्षण अधिनियम के तहत धारा 3 /5/11 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top