DEVBHOOMI CRIME NEWS
सुल्तानपुर। लक्सर कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने बीती रात गस्त के दौरान एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
ब्यूरो रिपोर्ट:- सुमित कश्यप
आपको बता दे की सुल्तानपुर चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल गंगा सिंह और कांस्टेबल अरविंद जब रात्रि के करीब 8:30 बजे के वक्त क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर निकले थे। जैसे ही दोनों सिपाही हनुमान चौक से कुछ दूरी पर पहुंचे तो मुखबिर ने आकर सूचना दी कि एक व्यक्ति हनुमान चौक पर खोखे के पीछे अवैध कच्ची शराब की केन लिए हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए कॉन्स्टेबल गंगा और कांस्टेबल अरविंद ने हनुमान चौक के समीप न्यू लाइफ हॉस्पिटल के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम चरण सिंह पुत्र अमृत सिंह निवासी फुल गढ़ थाना पथरी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत धारा 60 Ex Act में मुकदमा दर्ज करते हुए आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
ऐसे ही हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए हमारे चैनल को लाइक शेयर फॉलो मे सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद


