रेलवे लाइन क्रॉसिंग करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी महिला की दर्दनाक मौत हो गई
ब्यूरो रिपोर्ट सुमित कश्यप :- खबर.. लक्सर से है जहां लक्सर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन क्रॉसिंग करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने लोगों से शिनाख्त करने पर मृतक महिला की पहचान गीता रानी साहू निवासी लक्सर के रूप में हुई। मृतक महिला रेलवे के सरकारी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यक्रत थी।

