देवभूमि क्राइम न्यूज़
संवाददाता :-सोनू कुमार खबर लक्सर से है जहां आज खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने लक्सर शुगर मिल प्रबंधन पर घटतौली करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
दरअसल खानपुर विधानसभा निवासी एक किसान लक्सर शुगर मिल में गन्ना डालने गया था। किसान ने दो बार गन्ने की तुलाई कराई तो दोनो बार गन्ने का अलग अलग वजन आया। जिसमें किसान ने मिल प्रबंधक से घाटतोली की शिकायत की मगर मिल प्रबंधक ने किसान की शिकायत पर कोई संज्ञान नही लिया तभी किसान अजित सिंह ने इसकी सूचना खानपुर विधायक उमेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही तत्काल खानपुर विधायक उमेश कुमार लक्सर शुगर मिल पहुँचे और शुगर मिल का निरीक्षण किया जिसमें बड़ी खामियां देखने को मिली तो खानपुर विधायक उमेश कुमार ने तत्काल प्रशासन व शुगर मिल प्रबंधक को बुलाया और प्रशासन से इस प्रकरण पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उनकी विधानसभा के किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व जेल भेजा जाएगा