DEVBHOOMI CRIME NEWS
संवाददाता :- रमेश कुमार शर्मा
पीलीभीत । नगर मजिस्टेªट, सीओ सिटी, एआरटीओ व सीओ ट्राफिक के साथ संयुक्त रूप से गौहनिया चौराहा से स्टेडियम रोड पर वाहनों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान 38 वाहनों का चालान किया गया व 20000 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान व्यापारियों को निर्देश दिए गए गांधी स्टेडियम के पार्किंग स्टैंड में वाहनों को खड़ा करना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान शान्ति व्यवस्था बनी रही और दुकानदारों द्वारा सहयोग किया गया। नगर मजिस्टेªट ने सीओ सिटी, सीओ ट्राफिक एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की टीम को निर्देशित किया गया कि जिन-जिन स्थान से अतिक्रमण हटवाया गया वहाॅ पर दुबारा अतिक्रमण न होने पाए। इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी और जुर्माने लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए

.jpeg)
