कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने कनखल में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस।

0

 Devbhoomi Crime News



हरिद्वार :-

कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट ने बालिकाओं के साथ केक काटकर व मिठाइयां बांटकर मनाया “राष्ट्रीय बालिका दिवस”।ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली शर्मा ने बताया कि भारत में हर साल 24 जनवरी को “राष्ट्रीय बालिका दिवस” मनाया जाता है। इस दिन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इसी दिन पहली बार इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य भारत की लड़कियों को समर्थन और अवसर प्रदान करना है।       
 इसी के साथ ही वैशाली द्वारा बालिकाओं को मोटिवेट किया गया और मन में हमेशा "Everything is possible" की सोच प्रेरित की। उनकी क्षमता पहचानने और उसकी ओर अग्रसर होने की धारणा काे मन में निश्चय करने को कहा और साथ ही "पढ़ो और बढ़ो " का नारा दिया ।
वैशाली ने बताया कि उनकी ट्रस्ट विधवा सेवा, दिव्यांग सेवा, वृद्ध सेवा, पर्यावरण संरक्षण, बाल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्र में कार्यरत है।  इस अवसर पर संस्था के सदस्य गीता शर्मा, रीटा ठाकुर, तानिया, दीपशिखा, रेनू , नोनू खुशी, वंशिका, गुन्नु, पूजा,अंशु, तनु, मनु, राशि, संध्या, प्रिया आदि मजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top