देवभूमि क्राइम न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप
लोकेशन :- (लक्सर) खबर लक्सर क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूंगरपुर से हैं जहां नवनियुक्त ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने विकास कार्यों को हरी झंडी दी है हालांकि उन्होंने एक बार पहले भी दीपावली के पावन त्यौहार को देखते हुए खुद के जेब खर्च से गांव में सफाई अभियान चलाया था लेकिन अब फिर कुछ ही समय के बाद ग्राम प्रधान अरुण ने सवय जेब खर्च से काफी लंबे समय से अटी पड़ी नालियों को साफ कराया एवं सभी रास्तों पर भी साफ सफाई कराई है।
ग्राम प्रधान अरुण कुमार का यह कहना है कि जैसे डेंगू जैसे संक्रमण की खबरें अभी पीछे आई थी इस संक्रमण को देखते हुए मैंने उसी समय एक बार मेरी पंचायत में पढ़ने वाले दोनों गांव डूंगरपुर एवं पुरवाला बिरसिंहपुर में साफ सफाई कराई थी वह भी अपनी जेब खर्च से और इसी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मैंने एक बार फिर सुबह अपने ही जेब खर्च से गांव की साफ सफाई का बीड़ा उठाया है क्योंकि हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भी स्वच्छ भारत अभियान जारी किया हुआ है और मैं पूर्ण रूप से इस पर चलने को तैयार हूं यदि मुझे मेरी क्षेत्र की जनता ने एक जिम्मेदारी सौंपी है तो मैं इसको बखूबी ढंग से निभाऊंगा ओर जनता के हर सुख दुख मैं साथ रहूंगा।



