ब्यूरो रिपोर्ट :- देवभूमि क्राइम न्यूज़ UK/UP
खबर लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर से है जहां आज शाम 6:30 बजे एक बाइक सवार की सुल्तानपुर जाते समय लक्सर रोड पर सत्संग भवन के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार की जोरदार भिडंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको राहगीरों में आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार ग्रामीण के भुआपुर निवासी टीटू कुमार पुत्र कृपाल सिंह उम्र 24 वर्ष अपनी बाइक यूके 08 ए वाई 6941 से सुल्तानपुर किसी काम से जा रहा था जैसे ही वह सुल्तानपुर क्षेत्र के सत्संग भवन मोहम्मदपुर कुन्हारी के पास पहुंचा सामने से आ रहे एक बाइक सवार जिसका नंबर यूके 08 ए 2788 दीपक सैनी पुत्र देशराज सैनी निवासी रायसी से जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें टीटू कुमार पुत्र कृपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दीपक सैनी पुत्र देशराज सैनी निवासी रायसी गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि टीटू की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।राहगीरों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां पर टिटू की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाते ही सुल्तानपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाने में लग गई।
वहीं चौकी इंचार्ज मनोज नौटियाल ने बताया की एक हादसे की सूचना मिली थी जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक घायलों को राहगीरों ने हॉस्पिटल पहुंचा दिया था हम लोगों को वहां पर केवल मोटरसाइकिल ही मिली है चश्मदीदों के अनुसार टीटू पुत्र कृपाल सिंह की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है और दूसरा व्यक्ति दीपक कुमार पुत्र देशराज निवासी रायसी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक मृतक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।


