हमारे चैनल को लाइक शेयर और फॉलो जरूर करें
DEVBHOOMI CRIME NEWS
हरिद्वार से सुमित कश्यप की खास रिपोर्ट:- दुकान के गल्ले पर हाथ साफ नगदी उड़ाने वाले शातिर को गिरफ्तार करने में भगवानपुर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने अभियुक्त उस्मान निवासी सिटी यमूना नगर हरियाणा हाल झूग्गी झोपड़ी रेलवे स्टेशन रूड़की के कब्जे से अलग-अलग जगह से चोरी की गई कुल सत्रह हजार से अधिक नगदी भी बरामद करते हुए वैधानिक कार्यवाही की।
♦️नाबालिक लड़की उम्र 14 वर्ष का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने सम्बन्धित मामले में कोतवाली ज्वालापुर ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देते हुए SI पूजा पांडे के नेतृत्व में अपहर्ता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त राज निवासी सहारनपुर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
♦️कीर्तिपाल मोहल्ला चौक बाजार ज्वालापुर स्थित मकान के बाहर खड़ी साइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने सम्बन्धित मामले में SI सुनील रमोला व चेतक पर नियुक्त कां0 रोहित व कां0 वीरेन्द्र ने चोरी की साइकिल सहित अभियुक्त समीर निवासी गण गायत्री विहार ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया।
♦️कोतवाली ज्वालापुर ने वारंटी अभियुक्त तेलू राम निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को गिरफ्तार नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई।


