ब्यूरो रिपोर्ट :-सुमित कश्यप
आपको बता दें कि लक्सर क्षेत्र के गढ़ी संघीपुर गांव मैं जहां पर एक युवक को बीते कल बदमाशों ने अपरण कर लिया था। जिसमें अपहरणकर्ताओं द्वारा फिरौती के रूप में 6 लाख की मांग की गई। परिजनों ने मामले की सूचना लक्सर पुलिस को दी परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके फोन पर फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है अगर तूम उसकी जान की सलामती चाहते हो तो 6 लाख हमें दे दो लक्सर पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही बिना समय गवाएं टीम गठित की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लोकेशन के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया लक्सर कोतवाली इंस्पेक्टर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद पानीपत से फिरौती की रकम मांगने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नरेश पुत्र महावीर और उस्मान पुत्र युसूफ निवासी पानीपत को अलग-अलग मोहल्ले से गिरफ्तार किया पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपियों को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेजा जा रहा है ऐसे ही हर छोटी बड़ी खबर को पढ़ने के लिए हमारे देवभूमि क्राईम न्यूज़ चैनल को लाइक शेयर और फॉलो करें धन्यवाद