गन्ना मंत्री ने किया शुगर मिल लक्सर का निरीक्षण ,सुनी किसानों की समस्या।

0

 DEVBHOOMI CRIME NEWS 



ब्यूरो रिपोर्ट अमित कश्यप खबर लक्सर से है जहां आज बुधवार को  गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का दौरा किया शुगर मिल लक्सर का निरीक्षण।  निरीक्षण के दौरान सैकड़ों कि सीसीसान अपनी बात रखने के लिए शुगर मिल पहुंचे लेकिन शुगर मिल प्रशासन व कुछ 

लोगों के कारण गन्ना मंत्री किसानों की बात नहीं सुन पाए और कुछ ही समय में निरीक्षण कर निकल गएमीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मिल का गन्ना भुगतान बहुत अच्छा चल रहा है यहां की गन्ने की रिकवरी बहुत ठीक है यहां के गन्ने की क्वालिटी भी बहुत अच्छी है लेकिन जब उनसे किसानों की समस्याओं को लेकर बात की गई तो वह कुछ खास संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए उन्होंने कहा कि मुझे किसानों की ओर से कोई समस्या नहीं बताई गई है जबकि गन्ना मंत्री किसानों से मुलाकात नहीं हुए लाइन में खड़े किसानों से भी गन्ना मंत्री नहीं मिले गन्ना मंत्री से कई समस्याओं को लेकर बात की गई जैसे डीएपी उर्वरक का ना मिलना शुगर मिल की तरफ से गन्ना पर्ची न मिल पाना किसानों के पास भारी मात्रा में गन्ना खड़ा होने के बाद भी उसका कोई उचित हल न निकलना गन्ने की अच्छी प्रजाति का ना मिल पाना सभी को लेकर गन्ना मंत्री ने कहा कि इस तरह की कोई समस्या उनके सामने नहीं आई है अगर इस तरह की समस्या सामने आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी ।गन्ना मंत्री किसानों से बिना मिले ही चले गएनिरीक्षण के दौरान खानपुर विधायक वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार भी पहुंचे उन्होंने गन्ना मंत्री के सामने कुछ समस्याएं रखने की कोशिश की लेकिन शुगर मिल के कुछ दलालों के कारण गन्ना मंत्री ने उमेश कुमार की बात अनसुनी कर दी उमेश कुमार व शुगर मिल प्रशासन व कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई कहासुनी के बीच ही गन्ना मंत्री चले गए  हमने उमेश कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि हमने किसानों की बात गन्ना मंत्री के सामने रखी है लेकिन कुछ दलाल यहां बड़ी-बड़ी गाड़ियों में बैठकर पहुंचे हुए थे जिन्होंने बीच में हस्तक्षेप किया जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मैं यहां इसलिए आया हूं क्योंकि मेरा फर्ज बनता था मेरे क्षेत्र के किसानों का गन्ना इसी शुगर मिल में आता है इस शुगर मिल में किसानों को घंटों लाइन में लग कर खड़ा रहना पड़ता है यहां न टॉयलेट की व्यवस्था है ना पीने के पानी की व्यवस्था है यहाँ घटतौली चरम सीमा पर है  शुगर मिल प्रशासन को यह सब जल्दी ही दुरुस्त करना होगा अब यह सब नहीं चलेगा मैं अपने क्षेत्र के साथ-साथ यहां के किसानों को किसी भी हाल में परेशान नहीं होने दूंगा मामले को सरकार के सामने उठाऊंगा।

ऐसे ही हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए हमारे देवभूमि क्राइम न्यूज़ चैनल को फॉलो करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top