देवभूमि क्राइम न्यूज़
ब्यूरो रिपोर्ट :- सुमित कश्यप
लक्सर :-खबर लक्सर से हैं जहां हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष चौधरी जोध सिंह पुंडीर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने लक्सर के बालावाली चौक पर मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी का पुतला दहन किया आपको बता दें हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी के विजय जलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे यह नारे विधायक की उपस्थिति में लगाए गए थे वही चौधरी जोध सिंह ने कहा जिस समय पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे तो वहां मौजूद विधायक सरवत करीम अंसारी एवं उनके समर्थकों द्वारा नारे लगाने वाले व्यक्ति का विरोध नहीं किया गया और ना ही पुलिस को इसकी कोई जानकारी दी गई कहा कि इससे विधायक व विजय जुलूस में उपस्थित लोगों की गंदी मानसिकता साफ नजर आती है वही व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा यह सरासर ग़लत है कहां की नारे लगाने वाले व्यक्ति ने देश का अपमान किया है वही चौधरी जोध सिंह ने कहा इस तरह की गंदी मानसिकता रखने वाले विधायक व उसके समर्थकों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए वहीं उन्होंने कहा कि विधायक की सदस्यता उच्च सदन उत्तराखंड में समाप्त की जाए जोकि प्रदेश व राष्ट्रीय हित में होगा हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना चाहता है वह व्यक्ति पाकिस्तान से प्यार करता है तो उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदुस्तान से प्यार करता है तथा यहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के दिलों में हिंदुस्तान बसता है लेकिन इस तरह की गंदी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति की वजह से कौम बदनाम होती है इसी को लेकर आज हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष जोध सिंह पुंडीर व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा वे अन्य कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड के नाम लक्सर उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा तथा इससे पूर्व लक्सर के बालावाली चौक पर विधायक सरवत करीम अंसारी मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए गए अतह अब देखना यह है की कानून इस पर क्या कारवाही करता है
ऐसे ही तमाम छोटी बड़ी खबरों को देखने के लिए हमारे देवभूमि क्राइम न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें और बैल आइकन जरूर दबाएं


