हरिद्वार जनपद के लकसर में आज हिंद मजदूर किसान समिति के सैकड़ों की संख्या में किसान द कश्मीर फाइल फिल्म देखने पहुंचे

0

 ब्यूरो रिपोर्ट :-सुमित कश्यप हरिद्वार जनपद के लक्सर में आज हिंद मजदूर किसान समिति के सैकड़ों की संख्या में किसान द कश्मीर फाइल्स  फिल्म देखने पहुंचे वही इस फिल्म के विषय में लक्सर विधानसभा प्रभारी बबलू हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी संदीप खानपुर विधानसभा प्रभारी मोहित रुड़की विधानसभा प्रभारी सुनील झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी मनोज मंगलौर विधानसभा मोनू ने बताया कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन जी की प्रेरणा से द कश्मीर फाइल्स देखने जा रहे हैं उन्होंने कहा श्री चंद्र मोहन जी के संदेश में कुछ लोग आज कह रहे हैं कि अतीत को क्यों कुरेद रहे हो जो होना था हो चुका जबकि अतीत से सबक लेकर वर्तमान और भविष्य बनाया जाता है जो लोग अपने अतीत को भूल जाते हैं उनका वर्तमान और भविष्य दोनों बर्बाद हो जाता है इसलिए हमें अतीत से सबक लेना चाहिए कश्मीर में जो भी कुछ हुआ वह सब भ्रष्ट राजनीति कि देन थी 1990 में कश्मीर में घटी घटना 1 दिन में नहीं घटी बल्कि कश्मीरी हिंदुओं का कत्लेआम एक सोची समझी साजिश थी उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार 1980 से धीरे-धीरे सुलग रहा था लेकिन भ्रष्ट राजनीति मैं इस और कोई ध्यान नहीं दिया और यह  जनवरी 1990 में भयंकर विस्फोट का कारण बनी जिसके कारण लाखों हिंदुओं को वहां से भागना पड़ा हजारों महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ हजारों बच्चों की हत्या हुई आज भी कश्मीरी पंडित जब उस घटना को याद करते हैं तो सहम उठते हैं आगे उन्होंने बताया कश्मीर की लगभग 85% जमीन में केसर  के बगीचे आलीशान मकान इत्यादि वहां के हिंदुओं के पास हुआ करते थे लेकिन उन्हीं के यहां आश्रित नौकरो ने हैवानियत का नंगा नाच किया और इतना भयंकर नरसंहार कर दिया  कहा कि जैसा कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुआ है ऐसा ही हिटलर ने यहूदियों के साथ किया था वहीं उन्होंने कहा कि इस पिक्चर को बैन करने की साजिश रची जा रही है कहा कि 32 साल बाद जब किसी ने कश्मीरी हिंदुओं की सच्चाई को सामने लाने का प्रयास किया तो कुछ लोग कह रहे हैं कि इसमें हिंदू मुस्लिम के बीच घृणा पैदा हो जाएगी इन सब के पीछे बस राजनीति है उन्होंने कहा 1947 के नरसंहार के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा नरसंहार था जो कि भ्रष्ट राजनीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है आगे उन्होंने कहा कि हम हिंदुओं का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि हम जाति व्यवस्था में बठे हैं इसलिए हमारा सब जगह शोषण हो रहा है कहां की रोहिंग्या पीड़ितों को कोई रोहिंग्या सिया सुन्नी या पठान नहीं कहता उन्हें रोहिंग्या मुसलमान कहते हैं लेकिन कश्मीरी पीड़ितों को कश्मीरी हिंदू ना कहकर कश्मीरी पंडित कहकर बुलाया जाता है यह सरासर गलत है हिंद मजदूर किसान समिति ने कहा हमारे देश में कश्मीर जैसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए हमें जाति रहित एकजुट होना होगा और राजनीति का शुद्धिकरण करना होगा वही हिंद मजदूर किसान समिति के जिम्मेदार किसानों ने मांग कर कहा कि उस समय तो भ्रष्ट राजनीति के चलते कश्मीर नरसंहार की कोई जांच नहीं हो पाई लेकिन अब हिंद मजदूर किसान समिति  मांग करती है कि कश्मीर मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पुणे जांच की जाए वही इस अवसर पर हिंद मजदूर किसान समिति से जुड़े लोकेंद्र, गौतम, सचिन, दुष्यंत ,कन्हैया ,विनीत, मिंटू, नरेंद्र ,सोनू ,आदि लोग उपस्थित रहे


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top