भोगपुर टांडा भागमल में स्टोन क्रेशरओ के मालिकों ने निगम का माल लेने से किया इनकार गुस्साए ग्रामीणों ने रोके माल के भरें ट्रक व डंपर

0

DEVBHOOMI CRIME NEWS 


भोगपुर से ग्रामीण

ब्यूरो रिपोर्ट:- सुमित कश्यप  खबर भोगपुर टांडाभागमल से है जहां वर्तमान में वन विकास निगम का पट्टा सुचारू रूप से चला हुआ है लेकिन क्रेशर स्वामी वन विकास निगम के पट्टे से खनन सामग्री नहीं खरीद रहे हैं इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर चल रहे खनन के डंपरों का जाम लगा दिया ग्रामीणों का कहना है की क्रेशर स्वामियों ने समतलीकरण व तालाब खुदाई के पट्टे आवंटित कराए हैं जिनमें जेसीबी और पोकलैंड से लगातार खुदाई चल रही है और वह खनन सामग्री क्रेशरों में बिक्री के लिए लाई जा रही है और क्रेशर वाले हमारे वन विकास निगम के पट्टे का माल खरीदने को स्पष्ट इंकार कर रहे हैं
भोगपुर


वही ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर स्टोन क्रेशर स्वामी वन विकास निगम की खनन सामग्री नहीं खरीदेंगे तो ग्रामीण अन्य खनन पट्टों से आ रहे खनन सामग्री को स्टोन क्रेशर ओ में नहीं जाने देंगे कुछ ग्रामीणों ने संदीप कुमार व रविंदर सिंह सरदार  ने बताया कि इस मामले में उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है

हरिद्वार लक्सर से पत्रकार सुमित कश्यप की ओर से सभी देशवासियों व प्रदेश वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

विज्ञापन
https://ibb.co/HFqy52N
To Top